हिमा दास 200 मीटर स्पर्धा के सेमीफाइनल में

बर्मिंघम। भारत की स्टार स्प्रिंटर हिमा दास शुक्रवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की 200 मीटर स्पर्धा में अपनी हीट में 23.42 सेकेंड का समय निकालकर पहले स्थान पर रहीं जिससे उन्होंने सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई किया। हिमा (22 वर्ष) पांच महिला धाविकाओं की हीट में शुरू से ही सबसे आगे रहीं, जिसमें जाम्बिया की रोडा नजोबवु 23.85 सेकेंड से दूसरे स्थान पर, जबकि युगांडा की जासेंट नयामहुंगे 24.07 सेकेंड के समय से तीसरे स्थान पर रहीं।  महिलाओं की 200 .......

भारोत्तोलन में 10 भारतीयों का दिखा दम

बर्मिंघम। राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय भारोत्तोलकों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक जीते। गुरदीप सिंह ने राष्ट्रमंडल खेलों की भारोत्तोलन स्पर्धा में भारत का शानदार अभियान जारी रखते हुए 109 प्लस किलो वर्ग में कांस्य पदक जीता। इस तरह भारत ने भारोत्तोलन में अपना अभियान 3 स्वर्ण, 3 रजत और 4 कांस्य समेत 10 पदकों के साथ समाप्त किया।  26 वर्ष के गुरदीप ने स्नैच में 167 और क्लीन एंड जर्क में 223 किलो समेत कुल 390 किलो वजन उठाया। गुरदीप.......

ओलम्पिक मेडलिस्ट लवलीना की हार ने चौंकाया

निकहत जरीन और नीतू ने किए पदक पक्के खेलपथ संवाद नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों में हर भारतीय खेलप्रेमी को ओलम्पिक मेडलिस्ट लवलीना बोरगोहेन से मेडल की उम्मीद थी लेकिन क्वार्टर फाइनल में उनके पंच दगा दे गए और वह पदक से वंचित रह गईं। बर्मिंघम पहुंचते ही लवलीना विवादों में आ गई थीं, उनकी प्रशिक्षक संध्या गुरुंग को खेलगांव में प्रवेश से वंचित किए जाने पर विवाद उठा था लेकिन केन्द्रीय खेल मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझ गया था। .......

पांचवीं बार सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम

कनाडा को 3-2 से हराकर पदक की उम्मीद जगाई खेलपथ संवाद नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। उसने अपने चौथे ग्रुप मैच में कनाडा को 3-2 से हराया। इस हार के बाद कनाडा की टीम का सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया है। भारतीय टीम पांचवीं बार राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में पहुंची है। उ.......

मुक्केबाज नीतू ने राष्ट्रमंडल खेलों में बनाया दबदबा

बॉक्सिंग में शानदार है नीतू का सफर खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय मुक्केबाज नीतू गंघास ने बुधवार को महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचकर राष्ट्रमंडल खेलों में एक पदक पक्का कर दिया। दो बार की युवा स्वर्ण पदक विजेता नीतू (21 वर्ष) को क्वार्टर फाइनल के तीसरे और अंतिम राउंड में उत्तरी आयरलैंड की निकोल क्लाइड के स्वेच्छा से रिटायर होने (एबीडी) के बाद विजेता घोषित किया गया। कॉमनवेल्थ 2022 में नीतू ने बॉक्सिंग में पहल.......

हॉकी में अच्छी टीमों के खिलाफ फिसड्डी खेल

इंग्लैंड ने भारत को दी 3-1 से शिकस्त वंदना ही कर सकीं सिर्फ एक गोल बर्मिंघम। राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम को पहली हार का सामना करना पड़ा है। अपने तीसरे मुकाबले में सविता पूनिया की कप्तानी वाली टीम इंग्लैंड के खिलाफ 1-3 से हार गई। भारत के लिए मैच में इकलौता गोल वंदना कटारिया ने 60वें मिनट में किया। वहीं, इंग्लैंड के लिए पहला गोल जिसेल एंसली और दूसरा गोल टेस होवार्ड ने किया। हन्ना मार्टिन ने टीम के लिए तीसरा गोल किया। भा.......

मुरली श्रीशंकर और अनीस याहिया लम्बीकूद के फाइनल में

चार अगस्त को होगा फाइनल बर्मिंघम। राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक मुरली श्रीशंकर राष्ट्रमंडल खेलों की लम्बीकूद के क्वालिफिकेशन राउंड में शीर्ष पर रहकर फाइनल में पहुंच गए हैं वहीं, मुहम्मद अनस याहिया शीर्ष आठ में जगह बनाकर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गए। फाइनल चार अगस्त को होगा। 23 वर्षीय मुरली ने स्वर्ण पदक की दावेदारी पेश कर दी है। मुरली अकेले प्रतिभागी थे, जिन्होंने आठ मीटर के क्वालीफाइंग मार्क को पार किया। मुरली ग्रुप ए में पहले प्रयास में 8.......

भारतीय बैडमिंटन टीम को मलेशिया ने दिया झटका

हमारे शटलरों को रजत पदक से करना पड़ा संतोष बर्मिंघम। भारतीय बैडमिंटन टीम को मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल में मलेशिया के हाथों 3-1 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारतीय बैडमिंटन टीम का राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार दूसरी बार स्वर्ण जीतने का सपना अधूरा रह गया। भारत को रजत से ही संतोष करना पड़ा। भारतीय बैडमिंटन टीम ने 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। तब भारत ने फाइनल में मलेशिया को हराया था।  पहल.......

वेटलिफ्टिंग में विकास ठाकुर ने जीता रजत पदक

भारत को इस खेल में मिले आठ पदक बर्मिंघम। भारत के विकास ठाकुर ने वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीत लिया है। वह पुरुषों के 96 किग्रा भारवर्ग में दूसरे स्थान पर रहे। विकास ने देश को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में 12वां पदक दिलाया। यह वेटलिफ्टिंग में आठवां पदक है। विकास ने स्नैच राउंड में 155 और क्लीन एंड जर्क राउंड में 191 किग्रा भार उठाया। इस तरह उन्होंने रजत जीतने के लिए कुल 346 किग्रा भार उठाया। विकास से आगे समोआ के डॉन ओपेलोग रहे। ओपेलोग .......

वाराणसी की वेटलिफ्टर पूनम का मेडल जीतने का सपना टूटा

2014 में पिता ने दो भैंस बेच भेजा था ग्लास्गो खेलपथ संवाद बर्मिंघम। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पूनम यादव महिलाओं के 76 किलोग्राम भारवर्ग में देश को पदक दिलाने से चूक गईं। अगर पूनम पदक जीत लेतीं तो इस इवेंट में यह वेटलिफ्टिंग में भारत का आठवां पदक होता। पूनम ने स्नैच में 98 किलोग्राम वजन उठाया था। क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 116 किलोग्राम वजन उठाने का लक्ष्य रखा था। शुरुआती दो प्रयास में वो फेल रहीं, लेकिन तीसरे प्रयास में उन्होंने वजन .......